हिसार के भारत नगर में हवाई फायरिंग कर बदमाशों ने दहशत मचाई हुई है। बताया जा रहा है कि मुंह ढककर आए पांच युवकों ने टिब्बा दानाशेर गली नंबर 4 स्थित दुकान के पास खड़े युवक पर फायरिंग की।हमले में युवक की बाल-बाल जान बच गई, उसने दुकान में छिपकर जान बचाई। युवक गाली देते हुए भाग निकले। इसके भरत नगर एरिया में दो और जगहों पर युवकों ने गोली चलाकर दहशत मचाई है।सूचना मिलने पर बारह क्वार्टर चौकी इंचार्ज राकेश कुमार पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। राकेश कुमार का कहना है कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरे शहर में नाकाबंदी कर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिसार में युवक पर फायरिंग !.... 2 बाइकों पर आए थे 5 बदमाश !...CCTV खंगाल रही पुलिस
0 Comments