60 हजार रुपए के साथ दो कर्मी अरेस्ट; कुरुक्षेत्र टीम का अल्ट्रासाउंड रूम में छापा
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में गुरुवार को भ्रूण लिंग जांच के गैरकानूनी रैकेट का भंडाफोड हुआ। हेल्थ विभाग कुरुक्षेत्र की विशेष टीम ने यहां एक डिकॉय मरीज भेजा और इसके बाद रेड कर दी।
टीम ने अस्पताल के दो कर्मचारियों को पकड़ा है। वे अल्ट्रासाउंड रूम महिला के गर्भ में भ्रूण लिंग की जांच करा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह 10 बजे शुरू हुई छापेमारी में अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सागर और एक अन्य व्यक्ति रज्जी को 60 हजार रुपए नकद सहित मौके पर गिरफ्तार किया गया।
कुरुक्षेत्र के डॉक्टर ऋषि, डॉ. गौरव वी डॉ राजीव टीम की टीम ने तीन घंटे तक चली जांच के दौरान दोनों आरोपियों को अल्ट्रासाउंड रूम से भ्रूण लिंग जांच करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।
अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच रैकेट पकड़ा
0 Comments