जंडवाला जाटान से 180 लीटर लाहन सहित एक को किया काबू
डबवाली 11 मार्च । डबवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों व खुर्दा संचालकों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए थाना औढ़ा पुलिस ने एक व्यक्ति को 180 लीटर लाहन शराब सहित काबू करने में सफलता हासिल की है ।
काबू किए गए आरोपी की पहचान गुरनाम सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी जंडवाला जाटान के रूप में हुई है।
इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए प्रबंधक थाना औढ़ा नि. अनिल कुमार ने बताया कि दिनांक 10.03.2026 को एएसआई लखा राम के नेतृत्व में एक टीम गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए बस अड्डा गांव जंडवाला जाटान पर मौजूद थे कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से गुप्त सूचना मिली कि गुरनाम सिंह निवासी जंडवाला जाटान ने अपने खेत के कमरे में नाजायज शराब हथकड़ निकालने के लिए लाहन तैयार कर रखा है ।
जो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए सूचना के अनुसार बताए स्थान पर पहुंचकर रेड की तो एक व्यक्ति खेत के कमरे के बाहर खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगा । जिसे काबू कर कमरे की तलाशी ली गई तो कमरे में एक नीले प्लास्टिक ड्रम में से 180 लीटर लाहन बरामद हुआ जो आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना औढ़ा में अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई । आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा ।
थाना औढ़ा पुलिस की अवैध शराब तस्करों की धरपकड़ अभियान कड़ी कार्यवाई
0 Comments