गैर धंधा करने वालों की सूचना बैखोफ होकर पुलिस को दें, कड़ी कार्रवाई की जाएगी :- एसपी दीपक सहारन।
सिरसा पुलिस द्वारा गैर कानूनी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शहर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात्रि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे बड़े स्तर के जुए के अड्डे पर दबिश देकर मकान मालिक सहित कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 9 लाख 53 हजार रुपये की नकदी तथा ताश के पत्ते बरामद किए हैं।इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि शहर थाना की पुलिस टीम बीती रात गश्त के दौरान वाल्मीकि चौक क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चंडीगढिया मोहल्ला निवासी दीपक उर्फ काका पुत्र जय सिंह अपने घर में करीब 20-21 लोगों को इकट्ठा कर बड़े स्तर पर जुआ खिलवा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और बताए गए मकान पर दबिश दी।पुलिस की दबिश के दौरान मकान के अंदर जुआ खेल रहे लोगों को रंगे हाथों काबू कर लिया गया। मौके से पुलिस ने 9 लाख 53 हजार रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए। पुलिस ने मौके से मकान मालिक दीपक उर्फ काका सहित कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र बीरभान निवासी किला मोहल्ला टोहाना जिला फतेहाबाद, विकास उर्फ विशु पुत्र कश्मीरी लाल निवासी खन्ना कॉलोनी नजदीक बस स्टैंड सिरसा, संदीप कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी सिसाय बुलान जिला हांसी हाल कंगनपुर रोड सिरसा, सुनील कुमार पुत्र सौमप्रकाश निवासी गली नंबर 3 डीएसपी रोड फतेहाबाद, संजीव कुमार उर्फ डॉक्टर पुत्र परमानंद निवासी एफ ब्लॉक सिरसा, अशोक कुमार पुत्र देशराज निवासी चत्तरगढ़ पट्टी सिरसा, सुरेश पुत्र नादान निवासी लेबर कॉलोनी हिसार, सुरेंद्र कुमार पुत्र भीम सिंह निवासी डोगरा मोहल्ला हिसार, मंगत कुमार पुत्र बीरबल निवासी दुर्गा मंदिर वाली गली खैरपुर सिरसा, भीरा सिंह पुत्र मिंया सिंह निवासी छोटी राम कॉलोनी उचाना मंडी जिला जींद, गुरदेव सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी बठिंडा पंजाब, गुरचरण सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी चकराइयां हाल एफ ब्लॉक सिरसा, ललित कुमार पुत्र सतपाल निवासी राजीव नगर हिसार, गौरव पुत्र रामप्रकाश निवासी बेगू रोड सिरसा, अजीत पुत्र अमरनाथ निवासी टोहाना जिला फतेहाबाद, सज्जन सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी तोशाम जिला भिवानी, गुरदीप सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी मीरपुर रोड अग्रोहा हिसार, प्रदीप पुत्र महाबीर सिंह निवासी लुदास हिसार, रायसिंह पुत्र दौलतराम निवासी मिरकां जिला हिसार तथा मकान मालिक दीपक उर्फ काका पुत्र जय सिंह निवासी चंडीगढिया मोहल्ला सिरसा के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि आपके आसपास जुआ, सट्टा या अन्य गैर कानूनी गतिविधियां हो रही हों तो इसकी सूचना बिना किसी भय के पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके और समाज में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।
सिरसा पुलिस की जुआरियों पर दबिश,9 लाख 53 हजार रूपयों की जुआ राशि व ताश के पत्ते बरामद, मकान मालिक सहित 21 लोग काबू ।
0 Comments