news-details
बड़ी खबर

कुरुक्षेत्र के चौराहों के नाम होंगे महाभारत थीम पर:EV बसों से कराई जाएगी 48 कोस परिक्रमा, CM ने बोर्ड बैठक में दिए निर्देश

Raman Deep Kharyana :-



कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की 82वीं बैठक बुधवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल हुए।


बैठक में कुरुक्षेत्र सिटी के कई विकास प्रोजेक्टों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सीएम सैनी ने कहा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को वैश्विक स्तर पर पहचान मिले।

उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाएं कि अगर कोई यहां आएं तो उसे एहसास हो कि वो उस पवित्र धरा पर आया हैं, जो महाभारत के इतिहास से जुड़ी है।

इसके लिए यहां पर धार्मिक और पर्यटन के नजरिए से हमें पर्यटकों के लिए आधुनिक व्यवस्थाएं करनी होगीं। बैठक के दौरान बोर्ड के पदाधिकारियों और अधिकारियों के समक्ष कुरुक्षेत्र के विकास के पहलुओं को लेकर चर्चा हुई, जिसमें सफाई व्यवस्था, सरोवर के रख रखाव, नवीनीकरण और ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था करने के साथ साथ मेला एरिया में विकास को लेकर चर्चा हुई है।

बैठक में अलग अलग स्थानों पर चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा की गई, साथ ही प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।

कुरुक्षेत्र के चौराहों के नाम होंगे महाभारत थीम पर:EV बसों से कराई जाएगी 48 कोस परिक्रमा, CM ने बोर्ड बैठक में दिए निर्देश

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments