news-details
बड़ी खबर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर तैयारियां आरंभ :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

Raman Deep Kharyana :-



पांच अप्रैल को महम विधानसभा क्षेत्र की होगी विकास रैली


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की 5 अप्रैल को महम हलके में प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सचिन गुप्ता एवं जिला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान जनसभा के आयोजक सांसद रामचंद्र जांगड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

 निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सचिन गुप्ता व पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया ने सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल राजकीय महाविद्यालय, महम परिसर का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के आगमन, मुख्य मंच, वीआईपी प्रवेश द्वार तथा आमजन के लिए प्रवेश एवं निकास व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके उपरांत महम के खेल स्टेडियम का भी निरीक्षण किया गया तथा हेलीपैड के संभावित स्थान को लेकर मौके पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि महम में आयोजित होने वाली प्रस्तावित विकास रैली में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी क्षेत्रवासियों को सैकड़ों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किया जाएगा।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक अग्रवाल, आईपीएस रविंद्र, एसडीएम विपिन शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर खरक, महंत सतीश दास, जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश बिसला, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता सतपाल दलाल व कार्यकारी अभियंता अरुण मुंझाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला शिक्षा परियोजना अधिकारी सुमन हुड्डा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर तैयारियां आरंभ :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments