news-details
बड़ी खबर

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं

Raman Deep Kharyana :-

बिहार के बांकीपुर में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 11 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। 21वें राउंड की मतगणना तक प्रशांत को 42, 169 वोट मिले हैं

वहीं भाजपा के नीरज कुमार को 30, 276 वोट मिले हैं। बांकीपुर सीट बिहार भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट मानी जाती है। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।


MP के दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 10 हजार वोटों से आगे हैं। उन्हें 10वें राउंड की गिनती तक 50,307 वोट मिले हैं। भाजपा ने यहां पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। आशुतोष को अब तक 39,396 मिले हैं। वे नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ पर भी कांग्रेस से पिछड़ गए।


वहीं गुजरात के मंजलपुर में भाजपा के सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने 30,499 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को हराया। 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में इस सीट पर 37.05% मतदान हुआ था।

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments