news-details
बड़ी खबर

1 लाख रिश्वत लेते अधिवक्ता भूपेंद्र रंगे हाथ गिरफ्तार, नरेंद्र कुमार पटवारी पर भी केस दर्ज

Raman Deep Kharyana :-

चंडीगढ़, 19 मई। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), हरियाणा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹1 लाख रिश्वत लेते अधिवक्ता भूपेंद्र को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिवक्ता पटवारी नरेंद्र कुमार के लिए बिचौलिए के तौर पर काम कर रहा था। इस संबंध में थाना SV&ACB हिसार में FIR नंबर 13 दिनांक 19 मई 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 एवं 7A के तहत मामला दर्ज किया गया है।


भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार सख्त, रिश्वतखोरों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा : ब्यूरो प्रमुख


राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. ए.एस. चावला, आईपीएस ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा के संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति बेहद कठोर नीति है और रिश्वतखोरी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। डॉ. चावला ने कहा कि आमजन को पारदर्शी, ईमानदार और जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ब्यूरो भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहा है।

1 लाख रिश्वत लेते अधिवक्ता भूपेंद्र रंगे हाथ गिरफ्तार, नरेंद्र कुमार पटवारी पर भी केस दर्ज

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments