हरियाणा राज्य परिवहन, चरखी-दादरी डिपो…
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चरखी-दादरी डिपो को दी बड़ी सौगात...
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर दादरी पहुंचे। उन्होंने यहां आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने 5 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में उन्होंने इलेक्ट्रिक बसों के फायदे गिनवाते हुए बताया कि वर्तमान में राज्य के 11 नगर निगमों कों 375 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी जाएगी।
अब तक 9 नगर निगमों को 45 बसें दी जा चुकी हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस जिले के डिपो को दी बड़ी सौगात...
0 Comments