बारिश की वजह से गुरुग्राम में राजीव चौक के पास पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया
इस जाम में स्कूल बस और एंबुलेंस भी फंस गई। डेडबॉडी लेकर जा रहा मध्य प्रदेश का परिवार भी इस जाम में फंसा रहा
जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने ड्रोन भी उड़ाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बारिश से बने हालातों को देखते हुए गुरुग्राम जिला प्रशासन की ओर से 25 अगस्त के लिए वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की गई है। साथ ही स्कूलों और कॉलेजों के लिए भी कल ऑनलाइन क्लास के आदेश जारी किए गए है।
सांसद कुमारी सैलजा ने एक्स पर चुटकी ली
गुरुग्राम को भाजपा सरकार ने ‘मिलेनियम सिटी’ से ‘वॉटरलॉगिंग सिटी’ बना दिया है। आज फिर बारिश हुई और शहर की वही तस्वीर सामने है। सड़कें पानी में डूबी हैं, कई इलाकों में घुटनों तक पानी है, मुख्य मार्गों पर लंबा जाम है और लोग घंटों परेशान हैं।
सोमवार को नारनौल, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, सोनीपत और पलवल में तेज बारिश हुई
0 Comments