news-details
बड़ी खबर

रोहतक में 15 दिन से खाली DC पद पर नवीन जयहिंद ने उठाए सवाल

Raman Deep Kharyana :-

“रोहतक किसी नेता की बहू नहीं, नेताओं का बाप है।”


“मैं अंधा नहीं हूं, रोहतक के चार विधायक और बड़े नेता आंखों पर पट्टी बांधे बैठे हैं।”


“अगर सरकार DC नहीं बैठा सकती, तो जनता की तरफ से हम खुद DC बैठा देंगे।”


15 दिन से खाली DC की कुर्सी पर उठाए सवाल


रोहतक में DC का पद पिछले करीब 15 दिनों से खाली होने का मुद्दा उठाते हुए नवीन जयहिंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और रोहतक के जनप्रतिनिधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण जिले में DC का पद लंबे समय तक खाली रहना जनता के हित में नहीं है और इससे प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है।


आंखों पर पट्टी बांधकर बोले—‘अंधा मैं नहीं, नेता हैं’


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जयहिंद ने आंखों पर पट्टी बांध रखी थी। उन्होंने कहा कि लोगों को लग रहा होगा कि वह अंधे हैं, लेकिन “अंधा मैं नहीं हूं, अंधे तो रोहतक के नेता हैं।” उन्होंने कहा कि रोहतक में DC की कुर्सी खाली पड़ी है और शहर को “अनाथ” बना रखा है।


‘DC की भर्ती’ निकालकर सरकार पर कसा तंज


जयहिंद ने व्यंग्य करते हुए कहा कि उन्होंने “DC की भर्ती” निकाली है। उनके मुताबिक DC के लिए योग्यता 5 किलो देसी घी और उम्र 40 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। उन्होंने 40 वर्ष से कम उम्र के लोगों को लेकर भी अपने अंदाज में तंज कसा और कहा कि वे छुट्टियों में फोन में ज्यादा लगे रहते हैं और जनता के सामने आने पर परेशान हो जाते हैं।


DC ऑफिस के सामने मुनादी की चेतावनी


उन्होंने कहा कि “कल 24 घंटे बाद DC ऑफिस के सामने मुनादी करवा दी जाएगी।” उनका कहना था कि पिछले 15 दिनों से लोग शिकायतें लेकर उनके पास आ रहे हैं और उन्हें पता चला कि रोहतक में कोई DC आने को तैयार नहीं है।

रोहतक में 15 दिन से खाली DC पद पर नवीन जयहिंद ने उठाए सवाल

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments