अंबेडकर भवन चंडीगढ़ में आयोजित शोक सभा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी श्री विजय रूपाणी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री विजय रूपाणी जी का निधन हम सबके लिए गहरा आघात है। उनका संपूर्ण जीवन भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और सेवा-भाव के आदर्शों के अनुरूप समर्पित रहा।
उनके निधन से देश ने एक ऐसा जननेता खो दिया है, जिसने पूरी निष्ठा से संगठन, सत्ता और समाज, तीनों के साथ न्याय किया।
विजय रूपाणी के निधन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जताया शोक, कहा-राष्ट्रवाद और सेवा के प्रतीक थे रूपाणी
0 Comments