चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष द्वारा स्वीकृत किए गए विधेयकों के संशोधन के बारे में सदन में रिपोर्ट पेश की गई। स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि यह विधेयक पिछले सत्र में पारित कर राज्यपाल को स्वीकृति के लिए भेजे गए थे।
इनमें हरियाणा माता मनसा देवी संशोधन विधेयक 2025, हरियाणा माता शीतला देवी संशोधन विधायक 2025, हरियाणा श्रीमाता भीमेश्वरी देवी संशोधन विधेयक 2025 और हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती मेला संशोधन विधेयक 2025 शामिल हैं।
इसके अलावा हरियाणा नगर निगम संशोधन विधेयक 2025, हरियाणा वित्त पंचायती राज संशोधन विधेयक 2025 और हरियाणा आवास बोर्ड संशोधन विधेयक 2025 को भी राज्यपाल से स्वीकृति मिली है। ये विधेयक दिसंबर 2025 में पेश हुए थे, जिन्हें पारित किया गया।
Haryana Assembly Budget Session : राज्यपाल की मंजूरी के बाद 2025 में पारित कई विधेयकों के संशोधन लागू
0 Comments