news-details
बड़ी खबर

नारनौल में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सरपंच मनोज देवी को सस्पेंड किया

Raman Deep Kharyana :-

 महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की अध्यक्षता में आज मंगलवार को जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति (ग्रीवेंस कमेटी) की मासिक बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक दोपहर बाद लघु सचिवालय के पास सभागार में हुई। बैठक में गांव कुतबापुर के अरविंद कुमार की शिकायत पर मंत्री ने गांव की सरपंच मनोज देवी को सस्पेंड करने के आदेश दिए। अरविंद कुमार की शिकायत थी कि सरपंच ने करीब 15 लाख रुपए का गबन किया है।

जिसकी जांच विजिलेंस कर रही है, मगर वह बहुत धीरे जांच चल रही है। इस मामले में उन्होंने बीडीपीओ के भी शामिल होने का आरोप लगाया। जिस पर मंत्री ने सरपंच को सस्पेंड करने का आदेश दिया।

नारनौल में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सरपंच मनोज देवी को सस्पेंड किया

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments