फरीदाबाद में शहर के संजय कॉलोनी में एक युवक की देर रात 9:30 बजे नुकीले हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 25 से 28 वर्ष के आकाश के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला था और वर्तमान में अपनी पत्नी व दो छोटे बच्चों के साथ संजय कॉलोनी में किराए पर रह रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार आकाश फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित एमके ऑटो इंडस्ट्रीज कंपनी में वर्कर के रूप में काम करता था। बुधवार रात करीब 9 बजे वह कंपनी से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। उसी दौरान कंपनी के तीन अन्य कर्मचारी गुप्त यादव, अरुण और अमरजीत कंपनी से बाहर निकलने के बाद उससे झगड़ा करने लगे।
बताया जा रहा है कि चारों के बीच किसी बात को लेकर पहले भी कहासुनी हो चुकी थी।
फरीदाबाद में नुकीले हथियार से गोदकर युवक की हत्या:ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था, तीन साथियों ने घेरकर किया हमला
0 Comments