news-details
बड़ी खबर

हरियाणा में पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड की हत्या:5 महीने से साथ रह रहे थे, महिला पति को कहती थी-तुम हमारा कुछ नहीं कर पाए

Raman Deep Kharyana :-

हरियाणा के फतेहाबाद में पति ने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। पत्नी पर चाकू से 11 वार तो बॉयफ्रेंड पर 2 से 3 वार किए।

दोनों 5 महीने से लिव इन रिलेशनशिप में रह‎ रहे थे। ये बॉयफ्रेंड और कोई नहीं बल्कि पति का ही दोस्त था। महिला पति को चिढ़ाती थी।

महिला कहती थी कि वह उसे छोड़कर चली गई, फिर भी वह उसका कुछ नहीं कर पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

आज दोनों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। आरोपी दीपक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

हरियाणा में पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड की हत्या:5 महीने से साथ रह रहे थे, महिला पति को कहती थी-तुम हमारा कुछ नहीं कर पाए

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments