हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन को लेकर चल रहे विवाद के बीच सरकार ने दो बड़े फैसले लिए हैं। अब पेंशन जारी होने की तारीख फिक्स कर दी गई है। हर महीने 10 तारीख को पेंशन जारी होगी।
समाज कल्याण मंत्री कृष्ण बेदी ने इसकी पुष्टि की। दूसरा, जिन 70 हजार बुजुर्गों की पेंशन होल्ड की गई थी, वो बहाल कर दी गई है।
वहीं, परिवार पहचान पत्र के स्टेट कोर्डिनेटर सतीश खोला ने बताया कि नवंबर महीने की होल्ड पेंशन शनिवार को रिलीज कर दी गई। उन्होंने बताया कि दिसंबर की पेंशन का स्टेटस दो-तीन दिन बाद होगा
हरियाणा में हर माह 10 तारीख को मिलेगी पेंशन:70 हजार बुजुर्गों की रोकी पेंशन बहाल
0 Comments