news-details
बड़ी खबर

जियोपॉइंट्स से खरीदें डिजिटल गोल्ड, जियोफाइनेंस ऐप पर नई सुविधा

Raman Deep Kharyana :-


UPI पेमेंट और बिल भुगतान से मिले पॉइंट्स को 24 कैरेट डिजिटल गोल्ड में बदल सकेंगे ग्राहक


 महज 400 जियोपॉइंट्स से शुरुआत, हर पॉइंट की कीमत 25 पैसे


मुंबई, 7 नवंबर 2026: अब रोजमर्रा के डिजिटल पेमेंट से मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स भी सोने में बदले जा सकेंगे। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की सहायक कंपनी जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस ने जियोफाइनेंस ऐप पर एक नई सुविधा शुरू की है। इसके जरिए जियोफाइनेंस+ के ग्राहक अपने जमा जियोपॉइंट्स को 24 कैरेट डिजिटल गोल्ड में बदल सकेंगे। धनतेरस से पहले यह सुविधा शुरू की गई है।


जियोफाइनेंस ऐप पर UPI ट्रांजैक्शन और बिल भुगतान जैसे लेनदेन से जियोपॉइंट्स मिलते हैं। प्रत्येक पॉइंट की कीमत 25 पैसे है। ग्राहक कम से कम 400 पॉइंट्स, यानी 100 रुपये के बराबर पॉइंट्स को डिजिटल गोल्ड में बदल सकते हैं। कितना सोना मिलेगा, यह उस समय सोने की कीमत पर निर्भर करेगा।


ग्राहक ऐप पर अपने उपलब्ध पॉइंट्स देख सकेंगे और उन्हें सोने में बदलने से पहले उसकी कीमत भी जान सकेंगे। ट्रांजैक्शन पूरा होते ही डिजिटल गोल्ड उनके जियोगोल्ड खाते में जुड़ जाएगा। जिन ग्राहकों का जियोगोल्ड खाता नहीं है, वे भी ऐप के जरिए इसे शुरू कर सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा केवल जियोफाइनेंस+ के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

जियोपॉइंट्स से खरीदें डिजिटल गोल्ड, जियोफाइनेंस ऐप पर नई सुविधा

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments