हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) रोहतक ने आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ब्यूरो ने केंद्रीय GST विभाग के एक सुपरिंटेंडेंट को ₹2,50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी शिकायतकर्ता की फर्म का GST नंबर सक्रिय करने के बदले ₹2.50 लाख की अवैध मांग कर रहा था। शिकायत की पुष्टि होने के बाद ब्यूरो ने तुरंत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की। एक सटीक और सुनियोजित ट्रैप के तहत आरोपी को गुरुग्राम के बड़ा भईया चौक, गांव बसी से रिश्वत की राशि सहित रंगे हाथ काबू किया गया। आरोपी की पहचान भारत मीणा (39 वर्ष), सुपरिंटेंडेंट, केंद्रीय GST बहादुरगढ़, जिला झज्जर के रूप में हुई है।
रोहतक टीम पिछले सात दिनों से इस मामले की लगातार निगरानी कर रही थी, जिसके बाद आज सुनियोजित ट्रैप बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
डीजी अजय सिंघल की ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति और जनता से अपील
ब्यूरो प्रमुख अजय सिंघल ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
बहादुरगढ केंद्रीय GST सुपरिंटेंडेंट ₹2.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ
0 Comments