पंजाब और हरियाणा के बीच पानी पर विवाद तेज हो गया है। नंगल डैम पर भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के चेयरमैन को आम आदमी पार्टी के वर्करों ने बंधक बना लिया है।
इसके बाद पंजाब CM भगवंत मान नंगल डैम पर जा रहे हैं। CM के साथ एडवोकेट जनरल (AG) मनिंदरजीत सिंह बेदी भी मौजूद हैं।
सूत्रों के मुताबिक बीती रात भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के एक अधिकारी ने नंगल डैम से जबरन पानी छोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
वहीं, BBMB के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी भी भाखड़ा नंगल डैम पहुंचे हैं, लेकिन उन्हें डैम में नहीं जाने दिया गया। इसके बाद वह सतलुज भवन में पहुंचे।
यहां मेन गेट पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस अपने समर्थकों सहित पहुंचे। उन्होंने सदन के मेन गेट ताला लगा दिया। आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
पंजाब-हरियाणा में पानी विवाद: भाखड़ा बोर्ड के चेयरमैन को AAP वर्करों ने बंधक बनाया; CM मान नंगल डैम के लिए रवाना
0 Comments