गुरुग्राम में सेक्टर-45 इलाके में सोमवार को आपसी विवाद में एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मूल रूप से मध्य प्रदेश के हरदा के रहने वाले बाबूलाल के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम में ड्राइवरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले कोई और नहीं, बल्कि मृतक के अपने ही दोस्त थे।
घटना के बाद से ही सभी आरोपी मौके से फरार हैं। सूचना मिलते ही सेक्टर-40 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू की। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाबूलाल सोमवार दोपहर को सेक्टर-45 स्थित अपने कमरे पर मौजूद था।
आपसी विवाद में व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या
0 Comments