अंबाला में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से आमना सामना होने पर ना नहीं कर पाए कमल दीवान
अंबाला
सोनीपत के मेयर चुनाव न लड़ने की बात कहने वाले कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान मान गए है। अब वे ही बीजेपी के राजीव जैन के सामने चुनावी मैदान में होंगे।
दीवान ने नामांकन के एक दिन बाद ही यानी गुरुवार को ही दीवान ने चुनाव न लड़ने का एलान कर सियासी हलचल मचा दी थी। उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा तक की कॉल नहीं उठाई थी।
इसके बाद से उन्हें मनाने की तैयारी शुरू हो गई। शाम को दीवान ने अंबाला में कार्यकारिणी कमेटी और सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद कमल दीवान ने चुनाव लड़ने को राजी हो गए। इस मामले में वे 7:00 बजे सोनीपत पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
सोनीपत में मेयर का चुनाव लड़ने के लिए मान गए कमल दीवान
0 Comments