माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी द्वारा गुरुओं की पावन धरा से प्रारंभ किए गए 100 सप्ताह के 'Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat' अभियान में मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini जी ने सहभागिता करते हुए युवाओं से नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि Nasha Mukt Yuva अभियान केवल एक व्यक्ति या परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र के भविष्य के लिए है। आज जब देश ने विकसित भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है, तो यह आवश्यक है कि हमारा युवा तन से स्वस्थ, मन से सशक्त, आत्मविश्वास से भरपूर और नशे जैसी घातक आदतों से सदैव दूर रहे। यह प्रसन्नता का विषय है कि 28000 से अधिक स्थानों से 1 करोड़ से अधिक परिवारजन एक महान और महत्वपूर्ण संकल्प के लिए एकजुट हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी युवाओं, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गौरव कक्कड़ जी, श्री राहुल सिंह जी, आदरणीय श्री अनिल सरीन जी, श्री सन्नी बराड़ जी तथा उपस्थित सभी सम्मानित नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
पंजाब में कोटकपूरा की धरती नशे के विरुद्ध आज एक ऐतिहासिक अभियान की साक्षी बनी!
0 Comments