हरियाणा कांग्रेस राहुल गांधी के दौरे के स्वागत में जुट गई है।
इससे पहले संगठन निर्माण को लेकर हरियाणा कांग्रेस में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।
69 ऑब्जर्वर और 8 अतिरिक्त ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। कांग्रेस की ऑब्जर्वर की सूची में 16 पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद शामिल हैं। हरियाणा के संगठन के लिए कांग्रेस होई कमान ने सभी जिलों में ऑब्जर्वर भी लगा दिए हैं। AICC की तरफ़ से लगाए गए एक ऑब्जर्वर के साथ तीन प्रदेश ऑब्जर्वर जिलों में जाएंगे, जो संगठन निर्माण के लिए फीडबैक लेंगे।
हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने आज ये जानकारी मीडिया के साथ साझा की। हरिप्रसाद ने कहा गुजरात में संगठन सृजन अभियान के तहत प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पार्टी जल्दी ही जिला अध्यक्ष बनाने जा रही है, जिसके लिए अलग तरीका अपनाया जा रहा है।
5 साल तक जिसने भी सेवा की है वो, डिस्ट्रिक प्रेसिडेंट के लिए दावेदारी कर सकते हैं। एआईसीसी और पीसीसी ऑब्जर्वर उससे बात करेंगे। एप्लिकेशन फॉर्म भी पार्टी कार्यालय से ले सकते हैं। इसके इलावा जिला अध्यक्ष को सर्वसम्मति से भी बनाने का प्रयास रहेगा। अगर एक नाम फाइनल नही हुआ है तो 3 से 4 नामों का पैनल जिलों से होगा। सेंट्रल इलेक्शन कमेटी में जिला अध्यक्ष भी बुलाया जाएगा, जिसके बाद टिकट वितरण होगा। 1 महीने में नया जिला अध्यक्ष देखने को मिलेगा और इसके बाद प्रदेश की अन्य नियुक्तियां होंगी।
नेता विपक्ष के लिए एक कमेटी बनाई गई थी, जो ऑब्जर्वर आए उन्होंने अपनी रिपोर्ट हाई कमान को दे दी है। अगर जिलों में ऑब्जर्वर की विजिट में कोई अनुशासनहीनता हुई तो पार्टी द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
चौधरी उदयभान ने इस मौके पर पीसीसी ऑब्जरवर्स की लिस्ट भी जारी की। साथ मे कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज,जितेंद्र बघेल सह प्रभारी, प्रफुल सहप्रभारी,चाँदवीर हुड्डा मीडिया प्रभारी, व केवल ढींगरा मौजूद रहे।राहुल गांधी के स्वागत की तैयारी में जुटी कांग्रेस
चंडीगढ़, 2 जून । हरियाणा कांग्रेस राहुल गांधी के दौरे के स्वागत में जुट गई है। इससे पहले संगठन निर्माण को लेकर हरियाणा कांग्रेस में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। 69 ऑब्जर्वर और 8 अतिरिक्त ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। कांग्रेस की ऑब्जर्वर की सूची में 16 पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद शामिल हैं। हरियाणा के संगठन के लिए कांग्रेस होई कमान ने सभी जिलों में ऑब्जर्वर भी लगा दिए हैं। AICC की तरफ़ से लगाए गए एक ऑब्जर्वर के साथ तीन प्रदेश ऑब्जर्वर जिलों में जाएंगे, जो संगठन निर्माण के लिए फीडबैक लेंगे।
हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने आज ये जानकारी मीडिया के साथ साझा की। हरिप्रसाद ने कहा गुजरात में संगठन सृजन अभियान के तहत प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पार्टी जल्दी ही जिला अध्यक्ष बनाने जा रही है, जिसके लिए अलग तरीका अपनाया जा रहा है।
5 साल तक जिसने भी सेवा की है वो, डिस्ट्रिक प्रेसिडेंट के लिए दावेदारी कर सकते हैं। एआईसीसी और पीसीसी ऑब्जर्वर उससे बात करेंगे। एप्लिकेशन फॉर्म भी पार्टी कार्यालय से ले सकते हैं। इसके इलावा जिला अध्यक्ष को सर्वसम्मति से भी बनाने का प्रयास रहेगा। अगर एक नाम फाइनल नही हुआ है तो 3 से 4 नामों का पैनल जिलों से होगा। सेंट्रल इलेक्शन कमेटी में जिला अध्यक्ष भी बुलाया जाएगा, जिसके बाद टिकट वितरण होगा। 1 महीने में नया जिला अध्यक्ष देखने को मिलेगा और इसके बाद प्रदेश की अन्य नियुक्तियां होंगी।
नेता विपक्ष के लिए एक कमेटी बनाई गई थी, जो ऑब्जर्वर आए उन्होंने अपनी रिपोर्ट हाई कमान को दे दी है। अगर जिलों में ऑब्जर्वर की विजिट में कोई अनुशासनहीनता हुई तो पार्टी द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
चौधरी उदयभान ने इस मौके पर पीसीसी ऑब्जरवर्स की लिस्ट भी जारी की। साथ मे कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज,जितेंद्र बघेल सह प्रभारी, प्रफुल सहप्रभारी,चाँदवीर हुड्डा मीडिया प्रभारी, व केवल ढींगरा मौजूद रहे।
राहुल गांधी के स्वागत की तैयारी में जुटी कांग्रेस...
🔩 Notification: TRANSFER 1,867794 bitcoin. Next > f8itwv , June 04, 2025
6rlg4l