news-details
बड़ी खबर

IG रोहतक रेंज सिमरदीप सिंह ने चरखी दादरी के थाना और पुलिस संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

Raman Deep Kharyana :-



लॉ एंड ऑर्डर ड्रिल का लिया जायजा

IG रोहतक रेंज, रोहतक सिमरदीप सिंह ने आज चरखी दादरी जिला का दौरा किया । पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा व जिला पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया । पुलिस लाईन में पहुँचकर उन्होंने सलामी ली । इसके उपरांत थाना सदर, थाना महिला, पुलिस लाइन, मेस और असला गृह का औचक निरीक्षण किया और लॉ एंड ऑर्डर कंपनी द्वारा प्रस्तुत सुरक्षा ड्रिल का मूल्यांकन कर आवश्यक निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान IG ने थानों में तैनात पुलिस कर्मियों से बातचीत कर फ्रंटलाइन सेवाओं, शिकायत निवारण प्रक्रिया, त्वरित जवाबदेही और महिला शोषण मामलों के संज्ञान लेने के तरीकों की समीक्षा की। असला गृह तथा पुलिस लाइन में हथियारों के रख-रखाव, गोपनीयता और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण कर आवश्यक टेक्निकल सुधार और नियमित ऑडिट की हिदायत दी गई। थाना स्तर पर शिकायतों के रजिस्टर, पोक्सो व घरेलू हिंसा से जुड़े रिकॉर्ड और आपात परिस्थितियों के प्रोटोकॉल की व्यवहारिक जांच की गई व मालखाना का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये ।

IG रोहतक रेंज सिमरदीप सिंह ने चरखी दादरी के थाना और पुलिस संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments