news-details
बड़ी खबर

जियो कर्मचारियों ने हरियाणा भर में स्वच्छता ही सेवा पहल के तहत सफाई अभियान चलाया

Raman Deep Kharyana :-


 हरियाणा भर में रिलायंस जियो के कर्मचारियों ने आज स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा पहल में भाग लिया। इस अभियान का संचालन रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सामाजिक सेवा शाखा रिलायंस फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।


मोहाली स्थित जोयो के हरियाणा राज्य कार्यालय ने मोहाली नगर निगम के साथ मिलकर मोहाली के फेज 7 में सफाई अभियान चलाया। जियो हरियाणा राज्य कार्यालय के कर्मचारियों के साथ-साथ जियो हरियाणा के वरिष्ठ लीडरशिप सदस्यों ने भी इस अभियान में भाग लिया।


हरियाणा भर में भी जियो कर्मचारियों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मोहाली, फेज 7 के अलावा, पूरे में हरियाणा में 40 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।


 इस अभियान में 1100 से अधिक जियो कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों ने भी इस पहल में भाग लिया।

जियो कर्मचारियों ने हरियाणा भर में स्वच्छता ही सेवा पहल के तहत सफाई अभियान चलाया

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments