रोहतक में रोडवेज बसों का चक्का जाम:हड़ताल से बढ़ी यात्रियों की परेशानी; प्राइवेट बसों-ट्रेनों में भीड़, कई संगठन प्रदर्शन में शामिल
रोहतक में फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन के आह्वान पर हुई राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर साफ नजर आया। रोडवेज कर्मचारियों ने सुबह से ही बसों के पहिए थाम लिए, जिससे लंबी दूरी की बस सेवाएं प्रभावित रहीं और यात्रियों को प्राइवेट बसों के सहारे सफर करना पड़ा।
रोडवेज कर्मचारी संगठनों के साझा मोर्चे ने इस हड़ताल में शामिल होते हुए चक्का जाम का ऐलान किया था। कर्मचारी सुबह 3 बजे से ही डिपो में जुट गए और किसी भी बस को बाहर नहीं निकलने दिया। डिपो परिसर में दिनभर नारेबाजी और विरोध-प्रदर्शन का माहौल बना रहेगा।
प्राइवेट बसों में रहेगी भीड़
रोडवेज बस सुविधा न मिलने के कारण यात्रियों को प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ा। ऐसे में प्राइवेट बसों के अंदर यात्रियों की भीड़ अधिक रहेगी। वहीं ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ आम दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगी। लोगों को प्राइवेट टैक्सियों में भी जाते हुए देखा गया।
हरियाणा के इस जिले में रोडवेज बसों का चक्का जाम
0 Comments