news-details
बड़ी खबर

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का आयोजन हुआ

Raman Deep Kharyana :-

रोहतक: क्षेत्रीय नेत्र बैंक मेडिकल कॉलेज ,रोहतक ,दृष्टि विहीनता एवं दृष्टि क्षीणता समिति, स्वास्थ्य विभाग रोहतक की तरफ से नेत्रदान महादान के राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े कें आज नेत्रदान जागरुकता सेमिनार का आयोजन अर्बन डिस्पेंसरी एकता कॉलोनी में किया गया किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व नेत्र अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि नेत्रदान मृत्युं के बाद किया जा सकता है 6 से 8 घंटे के अंदर-अंदर में नेत्रों की प्राप्ति करनी होती है अतः समय पर सूचना देना अति आवश्यक है। समय अवधि में नेत्रों को प्राप्त करने से नेत्र की कॉर्निया के गुणवत्ता में फर्क नहीं पड़ता जितना शीघ्र हम सूचना देंगे उतनी ही जल्द नेत्रों को प्राप्त करके टीम उनका प्रत्यारोपण के लिए नेत्र बैंक में सुरक्षित रख देती है नेत्रों का दान परिवार की सहमति पर उनकी इच्छा अनुसार ही किया जाता है । सेमिनार में अपना व्याख्यान करते हुए डॉक्टर मोहित साहनी ने कहा कि नेत्रदान प्राप्ति एवं नेत्रदान प्रत्यारोपण में बहुत अंतर है जो केवल मानव तन से प्राप्त नेत्रदान से ही पूरा किया जा सकता है आंखों का दान महादान है। लोगों को इसके प्रति जागरूक होने की जरूरत है। नेत्रदान प्रक्रिया से कॉर्निया होने से कॉर्नेल अन्धता प्राप्त व्यक्ति के जीवन का रूपांतरण पूर्ण रूप से हो जाता है वह अपने कार्य करने में सक्षम हो जाता है। अपने व्याख्यान में बोलते हुए डॉक्टर सचिन सहगल ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केदो सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। एक जोड़ी नेत्रों से चार लोगों को रोशनी प्रदान की जा सकती है। नेत्रदान करने से नेत्रदान करने वाले के चेहरे पर किसी भी प्रकार क कब बदलाव नहीं आता परिवार को किसी भी प्रकार की किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती, लोग भी अब इसके प्रति जागरूक हो रहे हैं। एकता कॉलोनी डिस्पेंसरी में पहुंचने पर a m o डॉक्टर अंजलि ने नेत्र जागरूकता टीम का अभिवादन किया और आश्वासन दिया की केंद्र के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आंगनवाड़ी वर्कर आंगनवाड़ी हेल्पर नेत्रदान पखवाड़े में हर प्रकार के सहयोग करेगा। ।

। इस मौके समाजसेवी राजेंद्र शर्मा ने ने अपने संबोधन में नेत्रदान की महता का का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सभी धर्म नेत्रदान के समर्थन में हैं हमें इस महायज्ञ में अपनी आहुति अपने प्रियजन की आंख दान करके देनी चाहिए।। समाजसेवी जगत सिंह गिल ने नेत्रदान को सर्वोत्तम दान बताया और आश्वासन दिया कि उनकी सामाजिक संस्था द्वारा नेत्रदान के बारे में लोगों को प्रेरित किया जाएगा। इस नेत्रदान जागरूकता सेमिनार में डॉ अंजलि. पूनम .पद्मावती. राजकुमारी. रीना .सविता. ममता एवं अन्य कर्मचारियों एवं समाजसेवी रोशन लाल शर्मा का विशेष सहयोग रहा 

सेमिनार में नेत्रदान महा अभियान के बारे में जानकारी देते हुए डॉ मोहित साहनी ने बताया कि नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केदो में इस प्रकार के सेमिनार आयोजित किए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को नेत्रदान के बारे जागरूक किया जा सके

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का आयोजन हुआ

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments