इस दौरान खुलना में एक वोटिंग सेंटर के बाहर जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक BNP नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की मौत हो गई।
बांग्लादेश में करीब 12.7 करोड़ मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस चुनाव में युवाओं की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि लगभग आधे मतदाता 18 से 37 साल के हैं। इनमें करीब 45.7 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। अब तक देश के 33 हजार वोटिंग सेंटर्स पर 33% मतदान हुआ है।
बांग्लादेश की संसद में 300 सीटों के लिए वोटिंग होती है, लेकिन आज 299 सीटों पर ही वोट डाले जा रहे हैं। शेरपुर-3 सीट पर एक उम्मीदवार की मौत के बाद वहां मतदान रद्द कर दिया गया है। कुल 12 करोड़ 77 लाख मतदाता ‘फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट’ प्रणाली के तहत वोट डाल रहे हैं
बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी
0 Comments