गुरुग्राम पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुरुग्राम में क्राइम ब्रांच ने ड्रग तस्करी के एक हाई-प्रोफाइल मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सेक्टर-103 के पास नाकाबंदी कर एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान केरल के रहने वाले अरशद अली उर्फ अज्जू के रूप में हुई है।
चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी अरशद एक नामी प्राइवेट एयरलाइंस में बतौर पायलट काम करता है। पुलिस ने उसके कब्जे से 814 ग्राम कमर्शियल मात्रा में MDMA अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस ड्रग्स की कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार सवार युवक भारी मात्रा में ड्रग्स लेकर गुरुग्राम में आ रहा है।
नामी प्राइवेट एयरलाइंस का पायलट काम करता था नशे की तस्करी
0 Comments