करनाल, 19 मई 2026: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) करनाल की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव जलमाना के हल्का पटवारी विजय कुमार को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी विजय कुमार वर्तमान में गांव जलमाना, जिला करनाल में हल्का पटवारी के पद पर तैनात था।
क्या था मामला
इस संबंध में शिकायतकर्ता गुरबक्श सिंह ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि आरोपी पटवारी उसकी कृषि भूमि की वर्ष 2024-25 की जमाबंदी में म्यूटेशन में संशोधन करने के बदले में 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है| शिकायत की सत्यता जांचने के बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल की टीम ने तहसील असंध, जिला करनाल में ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया गया।
करनाल में पटवारी विजय कुमार 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
0 Comments