उपायुक्त सचिन गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 14 फरवरी को देश के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री सूर्यकांत के कार्यक्रमों की तैयारियों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत शनिवार को रोहतक में तीन विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
सचिन गुप्ता ने देर सायं नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार तथा अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हेलीपेड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इसके उपरांत बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में हरियाणा एक्सीलेंसी अवार्ड समारोह के प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। इसके बाद सचिन गुप्ता वरिष्ठ ने अधिकारियों के साथ महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर स्थित टैगोर सभागार में एलुमनी मीट समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं रोहतक जिला एवं सत्र डिवीजन के प्रशासनिक जज न्यायमूर्ति विकास सूरी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया तथा जिला प्रशासन के अन्य उच्चाधिकारियों के साथ स्थानीय न्यायिक परिसर में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।
देश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत के आगमन के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया
0 Comments