news-details
बड़ी खबर

हांसी SP अमित यशवर्धन ने नारनौंद कोर्ट और थाने का निरीक्षण किया: रिकॉर्ड रूम जांचा; किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं !...

Raman Deep Kharyana :-


हांसी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से हांसी SP अमित यशवर्धन ने मंगलवार को नारनौंद कोर्ट परिसर व थाना नारनौंद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।SP ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोर्ट परिसर में प्रवेश व निकास व्यवस्था, सुरक्षा ड्यूटी, आने-जाने वालों की निगरानी तथा आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। एसपी यशवर्धन ने स्पष्ट किया कि कोर्ट परिसर एक संवेदनशील स्थान है, इसलिए यहां किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को हर स्तर पर चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।

हांसी SP अमित यशवर्धन ने नारनौंद कोर्ट और थाने का निरीक्षण किया: रिकॉर्ड रूम जांचा; किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं !...

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments