रोहतक की दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) में सोमवार से चार दिवसीय महोत्सव की शुरुआत हुई। यूनिवर्सिटी में दो महोत्सव एक साथ किए जा रहे है, जिनमें एक विश्व का सबसे बड़ा थियेटर इंटरनेशनल फेस्टिवल भारंगम शामिल है और दूसरा यूनिवर्सिटी का महोत्सव सारंग शामिल है।
डीएलसी सुपवा में भारंगम व सारंग का शुभारंभ डीसी सचिन गुप्ता के साथ अभिनेता यशपाल शर्मा, मनोज तिवारी व संग्राम सिंह ने किया। यूनिवर्सिटी परिसर को महोत्सव के रंग में सजाया-संवारा गया। दोनों महोत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रम यूनिवर्सिटी के एफटीवी डिपार्टमेंट में आयोजित किए गए।
सुपवा में चार दिवसीय महोत्सव की शुरुआत
0 Comments