हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री आज (2 मार्च) दूसरी बार बजट पेश करेंगे। यह बजट 2.15 लाख करोड़ रुपए तक का हो सकता है। सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री नायब सैनी के बजट भाषण से शुरू होगी।
मुख्यमंत्री सैनी बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के दायरे को लेकर भी कुछ घोषणाएं कर सकते हैं। इसके अलावा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) उद्योग सेक्टर को बड़ी राहत मिलने की भी संभावना है। किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन को लेकर भी छूट मिल सकती है।
इस बजट में गुरुग्राम में बढ़ रही ट्रैफिक समस्या को लेकर भी मेगा प्लान बनाया गया है। सरकार सड़कों के चौड़ीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके अलावा, राज्य में खाली पड़े ग्रुप-D के पदों को भरने को लेकर भी ऐलान हो सकता है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री आज बजट पेश करेंगे
0 Comments