माननीय सदस्यों ने बजट पर चर्चा के दौरान काफी अच्छे व रचनात्मक सुझाव दिए- मुख्यमंत्री
विपक्षी साथियों ने बिना किसी तथ्य के केवल आलोचना के लिए आलोचना की
विपक्ष जनहित में कोई रचनात्मक सुझाव भी देते तो उनके हलके के लोग उन्हें हल्के में ना लेते- मुख्यमंत्री
मैंने जनता के लगभग 5000 सुझाव बजट में किए शामिल
वर्ष 2026 27 के बजट में स्पष्ट रूप से एसवाईएल नहर के निर्माण के subhead में 100 करोड रुपए का किया प्रावधान
कांग्रेस ने 2013-14 और 2014-15 के बजट में SYL के निर्माण के लिए मात्र 10 लाख रुपए का बजट प्रावधान किया
हमारी सरकार इस मुद्दे पर संवैधानिक और कानूनी लड़ाई भी पूरी मजबूती से लड़ रही है
हरियाणा टेलीकॉम लिमिटेड से संबंधित मुद्दे पर हमने किसी भी स्तर पर ना तो नियमों से समझौता किया और ना ही राज्य के हितों की अनदेखी की
लगभग तीन दशक पुराने इस विवाद को कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से सुलझाया गया
राज्य के हित में वर्ष 2000 से बकाया चली आ रही राशि को राज्य कोष में करवाया जमा
हरियाणा आबकारी नीति के तहत आबकारी खुदरा जोनों का आवंटन ऑनलाइन ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से कर रहे हैं
सरकार को खुदरा जोनों की नीलामी के माध्यम से खुदरा लाइसेंस फीस के रूप में 14342 करोड रुपए का उच्च राजस्व हुआ प्राप्त
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा करवाए गए सर्वेक्षण के अनुसार हरियाणा में बेरोजगारी दर 5.0 प्रतिशत
हरियाणा में बेरोजगारी दर पड़ोसी राज्यों पंजाब राजस्थान और हिमाचल प्रदेश की तुलना में काफी कम
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 6500 करोड रुपए का बजट में किया गया प्रावधान
मेरी गारंटी की यह प्रावधान यदि कम पड़ जाएगा तो सप्लीमेंट्री बजट में जितनी जरूरत होगी वह की जाएगी पूरी- मुख्यमंत्री
पिछले एक दशक में हरियाणा में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गंभीर और प्रभावी कदम उठाए गए
वर्ष 2026 27 के लिए केवल स्कूल शिक्षा विभाग के लिए ही 18 हजार 717 करोड़ 89 लाख रुपए का किया गया प्रावधान
यह राज्य के कुल बजट 2 लाख 23 हजार 658 करोड़ 17 लाख रुपए का लगभग 8.37 प्रतिशत
दादूपुर नलवी नहर को डी नोटिफाई करने का सरकार का निर्णय किसानों के हित में लिया गया था
निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण हेतु जमा की गई 90 दिन की कार्य पर्चियां के सत्यापन में कुछ गंभीर विसंगतियां पाई गई
इसकी जांच के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय जांच समिति का किया गया गठन, जो जल्द ही एक विस्तृत रिपोर्ट करेगी प्रस्तुत
इस मामले में तीन श्रम निरीक्षकों व एक पटवारी को किया गया निलंबित, 6 ग्राम सचिवों, एक कनिष्ठ अभियंता एवं एक पंचायत अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रक्रियाधीन
वित्तीय अनुशासन और विकास के संतुलन के मामले में हरियाणा आज पंजाब की तुलना में कहीं अधिक मजबूत स्थिति में
13 मार्च को 11 सब्जियों के संरक्षित मूल्य 5% से 32% तक बढ़ाने की घोषणा की जो आगामी 1 अप्रैल से हो जाएंगे लागू
भावांतर भरपाई योजना के तहत अब तक आलू की फसल के लिए 32701 किसानों को 153 करोड रुपए की राशि भावांतर के रूप में दी जा चुकी है
सरकार के समक्ष CAG की ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं आई जिसमें महापुरुषों की जयंतियों के आयोजन पर खर्च को लेकर किसी प्रकार की अनियमितता पर आपत्ति दर्ज की गई
कैग रिपोर्ट में खनन में 5000 करोड रुपए के नुकसान का कहीं भी जिक्र नहीं किया गया
भाजपा शासन काल में 50 हजार करोड रुपए का प्रत्यक्ष नुकसान बिल्कुल आधारहीन आरोप
वर्ष 2014-15 से लेकर 2025 26 तक खनन राजस्व 863 करोड रुपए तक पहुंचा और औसत वार्षिक राजस्व 671 करोड़ 91 लाख रुपए रहा
हमारे कार्यकाल में राजस्व में 5 गुना से अधिक हुई वृद्धि- मुख्यमंत्री
हमारी सरकार ने अवैध खनन को रोकने के लिए सक्रिय और सख्त रुख अपनाये
यह बजट हरियाणा प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में होगा कारगर सिद्ध- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विधानसभा में बजट चर्चा पर जवाब
0 Comments