मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, अनिल विज और श्याम सिंह राणा रहे सबसे घाटे में
चंडीगढ़
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2026-27 के लिए ₹2,23,658 करोड़ का बजट पेश किया है। यह पिछले वर्ष के ₹2,02,816 करोड़ के मुकाबले करीब ₹20,841 करोड़ ज्यादा है। बजट में मुख्यमंत्री ने अपने 12 विभागों को सबसे ज्यादा बजट दिया है।
वर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री सैनी के पास ही सबसे ज्यादा विभाग हैं। वित्त और सामान्य प्रशासन समेत कई प्रमुख मंत्रालय उनके पास होने के कारण सबसे बड़ा बजट भी उनके नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री के पास करीब 98,070 करोड़ रुपए का प्रावधान है। इसमें 46,696.62 करोड़ पेंशन और ऋण पर खर्च होंगे।
इसके बाद कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा के शिक्षा विभाग का बजट ₹22,915 करोड़ रखा गया है, जो सभी विभागों में सबसे बड़ा सेक्टोरल आवंटन है। तीसरे नंबर पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष विभाग के लिए ₹14,007 करोड़ का बजट मिला है। यह पिछले साल से करीब ₹2,500 करोड़ अधिक है।
सीएम सैनी के अलावा मंत्रियों के विभागवार बजट की बात करते से सबसे ज्यादा मेहरबानी शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल पर की गई है। पिछले साल के बजट की तुलना में इस बार उनके 3 विभागों को 65 प्रतिशत की हाइप दी गई है। इसके अलावा सबसे कम बजट जिन मंत्रियों के विभागों को मिला है, उनमें कृष्ण कुमार बेदी, अनिल विज और श्याम सिंह राणा शामिल है।
मुख्यमंत्री ने सबसे ज्यादा बजट अपने पास रखा
0 Comments