भैया दूज पर सीएम नायब सैनी को अर्चना गुप्ता ने भैया दूज पर तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना की
चंडीगढ़,22 अक्टूबर।
भैया दूज के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु और सफलता की कामना की। इस अवसर पर डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भैया दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और पारस्परिक सम्मान का प्रतीक है।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में ऐसे पर्व न केवल पारिवारिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाते हैं, बल्कि समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव का संदेश भी देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि त्योहारों की यह परंपरा भारतीय जीवन मूल्यों की पहचान है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी डॉ. अर्चना गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे अवसर हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं और समाज में भाईचारे की भावना को मज़बूत करते हैं। भैया दूज पर्व के इस स्नेहिल समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया तथा एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
भाई-बहन के अटूट बंधन का प्रतीक है भैया दूज : डॉ अर्चना गुप्ता
0 Comments