11 जून को सिरसा आने का दिया न्योता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डीएससी (वंचित अनुसूचित जाति) समाज के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि देश की असली ताकत गरीब, श्रमिक और वंचित वर्ग है। उन्होंने बताया कि हाल ही में घोषित लगभग 3,500 सरकारी भर्तियों में से 605 पद डीएससी समाज और 604 पद अन्य अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस देश की असली ताकत हमारे गरीब, श्रमिक और वंचित वर्ग के लोग हैं। यही लोग अपने पसीने और मेहनत से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सबसे बड़ा योगदान दे रहे हैं।
हरियाणा में 3,500 भर्तियों में 605 पद DSC रिजर्व:CM सैनी से मिले वंचित वर्ग के लोग
0 Comments