खाप की नई कार्यकारिणी गठित, तीन उपप्रधान बनाएं, नशे के खिलाफ चलाएगी अभियान
पहरावर धाम में निर्माण कार्य को लेकर कैबिनेट मंत्री का जताया आभार, प्रधान बोले, पूरे प्रदेश में होगा खाप का विस्तार
रोहतक। 27 खाप ब्राहम्ण महासभा ने गौड़ शिक्षण संस्था के चुनाव करवाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया है। खाप पदाधिकारियों का कहना है कि चुनाव को करीब 14 साल से लंबित है और अब तो कोई अदालत अड़चन नहीं है, सरकार को जल्द से जल्द संस्था के चुनाव करवाने चाहिए। साथ ही पहरावर धाम पर निर्माण कार्य शुरु होने पर पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का आभार जताया और कहा कि जिस तरीके से कार्य चल रहा है, जल्द ही समाज को बहुत बड़ी सौगात मिलेगी।
रविवार को 27 खाप ब्राहम्ण महासभा के पदाधिकारियों की बैठक प्रधान पंडित सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता पहरावर स्थित गउशाला में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से महासभा में नव सम्मिलित 10 गांवों को संगठनात्मक प्रतिनिधित्व प्रदान करते हुए कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पंडित मामन भारद्वाज (नया बांस) को वरिष्ठ उपप्रधान, पंडित प्रदीप शर्मा (दुजाना) को उपप्रधान तथा पंडित नरेश शर्मा (पहरावर), जो अखिल भारतीय गौशाला पहरावर के प्रधान भी हैं, को सक्रिय सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। उपप्रधान मामन शर्मा ने कहा कि समाज ने उन पर जो विश्वास व्यक्त करते हुए सम्मान और उत्तरदायित्व की पगड़ी पहनाई है, उसका निर्वहन वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं तन-मन-धन से करेंगे। महासभा के प्रधान पंडित सत्यनारायण शर्मा महराणा ने कहा कि 27-खाप ब्राह्मण महासभा का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि संपूर्ण ब्राह्मण समाज का संगठन, सम्मान और सशक्तिकरण है। उन्होंने कहा कि नए गांवों की सहभागिता से महासभा और अधिक व्यापक, सुदृढ़ एवं प्रभावशाली बनेगी तथा समाजहित के कार्यों को नई गति मिलेगी और महासभा के पदाधिकारी जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और पूरे प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
ये रहे मौजूद
बैठक में विशेष तौर पर महासचिव प्रोफेसर गौतम राम कौशिक (डीघल), डिप्टी कमांडेंट पंडित दीपचंद कौशिक (डीघल), पंडित रोहतास शर्मा (गांगटान), सूबेदार महेंद्र शर्मा (शेरिया), महेश शर्मा (शेरिया), पंडित शिवकुमार साहब (गोच्छी), पंडित राम अवतार भारद्वाज (गोच्छी), पंडित जयप्रकाश (गोच्छी), पंडित शिवकुमार शर्मा (भंभेवा), पंडित शिवनारायण शर्मा (महराणा), इंस्पेक्टर दिनेश गौड़ (महराणा), पंडित हरिओम शर्मा (महराणा), एडवोकेट पंडित सोनू कौशिक (दुजाना), इंस्पेक्टर पंडित सतीश शर्मा (बिरधाना), पंडित सुबे शर्मा (मदाना खुर्द), पंडित तेजराम (मदाना कलां), पंडित हरज्ञान शर्मा (धांधलान), इंस्पेक्टर पंडित कविंदर शर्मा (गोच्छी), पंडित वासुदेव शर्मा (पहरावर), पंडित जय भगवान शर्मा (पहरावर) सहित ब्राह्मण समाज के अनेक प्रबुद्ध, वरिष्ठ एवं सम्मानित उपस्थित रहे।
गौड़ शिक्षण संस्था के चुनाव को लेकर 27 खाप ब्राहम्ण महासभा मुख्यमंत्री से करेगी मुलाकात
0 Comments