news-details
बड़ी खबर

बठिंडा पैसेंजर ट्रेन में पिस्टल के बल पर लुट,डबवाली के पास चलती ट्रेन में लुट।

Raman Deep Kharyana :-

डबवाली। 

बीकानेर रेलवे मंडल के सूरतगढ़–बठिंडा सेक्शन में चल रही बठिंडा पैसेंजर ट्रेन में शनिवार देर रात पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात सामने आई है।

घटना मंडी डबवाली स्टेशन के पास चलती ट्रेन में हुई, जहां 3-4 अज्ञात युवकों ने एक डिब्बे में घुसकर अंदर से कुंडी लगा ली और यात्रियों को हथियार दिखाकर लूटपाट की।

पीड़ित फिरोजपुर निवासी हितेश कुमार ने बठिंडा पहुंचकर रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ खाटू श्याम से लौट रहे थे। संगरिया स्टेशन से कुछ युवक डिब्बे में चढ़े और डबवाली के नजदीक पहुंचते ही पिस्तौल दिखाकर उनसे दो चांदी की अंगूठियां, 4900 रुपये नकद, मोबाइल फोन और आईडी छीन ली।

उनके साथी से भी 3000 रुपये, मोबाइल और दस्तावेज लूट लिए गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बठिंडा स्टेशन से पहले आउटर सिग्नल के पास ट्रेन से कूदकर फरार हो गए।

इस मामले में जीआरपी बठिंडा के एसएचओ कुलदीप चंद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना डबवाली क्षेत्र में हुई है, इसलिए मामले की जांच डबवाली जीआरपी द्वारा की जाएगी। उधर डबवाली जीआरपी ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

बठिंडा पैसेंजर ट्रेन में पिस्टल के बल पर लुट,डबवाली के पास चलती ट्रेन में लुट।

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments