किस जिले में कितने पाकिस्तानी नागरिक
हरियाणा से 450 से ज्यादा पाकिस्तानी निकाले जाएंगे, हिसार-गुरुग्राम समेत 15 जिलों में रह रहे है..
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हरियाणा में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को निकाला जाएगा। प्रदेश में करीब 600 विदेशी नागरिक रह रहे हैं, जिनमें 460 पाकिस्तानी हैं।
ये सभी हिंदू हैं। 375 लोग भारत की नागरिकता के लिए पहले ही आवेदन कर चुके हैं, जबकि अन्य वीजा के जरिए यहां रह रहे हैं। सबसे ज्यादा विदेशी नागरिक फरीदाबाद में रह रहे हैं। इनमें 214 पाकिस्तान, 40 से ज्यादा अफगान, बंगलादेश व अन्य देशों के हैं।
हरियाणा गृह विभाग के पास मौजूद आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या सबसे ज्यादा है। हर साल इनका वीजा बढ़ाया जा रहा है।
सभी परिवार भारत-पाक विभाजन के कुछ समय बाद ही हरियाणा आ गए थे, जो शरणार्थी के तौर पर वीजा के जरिए रह रहे हैं।
हरियाणा से पाकिस्तानी निकाले जाएंगे, हिसार-गुरुग्राम समेत 15 जिलों में रह रहे है..
0 Comments